Type Here to Get Search Results !

डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने एक बार फिर से राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया अहम उपलब्धि

 डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने एक बार फिर से राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया अहम उपलब्धि



समस्तीपुर::- डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति जा रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने एक बार फिर से राष्ट्रीय स्तर पर एक अहम उपलब्धि हासिल की है। डा श्रीवास्तव को इंडियन एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी एसोसिएशन का सेक्रेटरी जनरल नियुक्त किया गया है। एसोसिएशन की ओर से विश्वविद्यालय को और डा श्रीवास्तव को एक पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी गई है। डा श्रीवास्तव की उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के निदेशक शिक्षा डा एम एन झा ने बधाई दी और कहा कि ये विश्वविद्यालय के लिये एक गौरव का क्षण है। डा श्रीवास्तव ने कहा कि इस उपलब्धि के लिये वे सभी सहकर्मियों को धन्यवाद देना चाहते हैं जिनके सहयोग से विश्वविद्यालय लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.