Type Here to Get Search Results !

स्टेट बैंक आफ इंडिया के महाप्रबंधक ने डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति से किया मुलाकात

 स्टेट बैंक आफ इंडिया के महाप्रबंधक ने डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति से किया मुलाकात

समस्तीपुर::- स्टेट बैंक आफ इंडिया के महाप्रबंधक श्री मिहिर नारायण प्रसाद मिश्र ने डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा रमेश चंद्र श्रीवास्तव से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान श्री मिश्र ने कृषि क्षेत्र में विश्वविद्यालय और किसानों को सहायता को लेकर विचार विमर्श किया। डा श्रीवास्तव ने श्री मिश्र को विश्वविद्यालय की विभिन्न तकनीकों और योजनाओं के बारे में बताया जिसमें बैंक के सहयोग से किसानों के हित में कई कार्य किये जा सकते हैं। श्री मिश्र के सहायक महाप्रबंधक, क्ष्रेत्र प्रबंघक एवं अन्य अधिकारी भी साथ थे। श्री मिश्र और उनकी टीम ने विश्वविद्यालय के मशरूम केंद्र, मधुमक्खी पालन केंद्र, डेयरी, वर्मीकम्पोस्ट तथा अन्य जगहों का भ्रमण किया। श्री मिश्र ने कहा कि उन्होंने कई संस्थानौं का भ्रमण किया है लेकिन इस संस्था की तरक्की देखकर उन्हें काफी सुखद लग रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति डा श्रीवास्तव की तारीफ की और कहा की वे खुद भी आईआईटी से हैं इसलिए यह जानकर दोगुनी खुशी हो रही है कि एक आई आई टीयन के नेतृत्व में विश्वविद्यालय तरक्की कर रहा है। विश्वविद्यालय की ओर से सूचना पदाधिकारी डा राज्यवर्धन ने श्री मिश्र को विभिन्न केंद्रौं का भ्रमण कराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.