Type Here to Get Search Results !

राजद के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया वॉइस ऑफ इंडिया के संवाददाता के रामाधार सहनी के साथ प्रभात कुमार की रिपोर्ट

 राजद के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया 

 वॉइस ऑफ इंडिया के संवाददाता के रामाधार सहनी के साथ प्रभात कुमार की रिपोर्ट

बछवारा प्रखंड के राजद कार्यकर्ताओं ने चिरंजीवीपुर पंचायत में राजद के बछवारा प्रखंड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रभु नारायण सिंह का पुण्यतिथि मनाया तथा असहाय, वृद्ध , गरीब  लोगों के बीच ठंड से बचने के लिए कम्मल का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव ने किया। वही कार्यक्रम में स्वागत प्रभात कुमार ने किया। कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास ने कहा कि प्रभु नारायण सिंह राजद के सच्चे सिपाही थे उन्होंने पार्टी को बहुत कुछ दिया जिसका अभी तक भरपाई कोई नई कर सकता है।वही जिला सचिव अरुण यादव ने बताया कि प्रभुनारायण सिंह कर्पूर ठाकुर जी के जमाने का कार्यकर्ता थे उन्हें अश्रुपूर्ण श्रधांजलि देते। इस श्रद्धांजलि सभा में चिरंजीवीपुर के सरपंच महेश्वर शर्मा पैक्स अध्यक्ष बालकृष्ण यादव उप मुखिया बबलू रजक,पूर्व मुखिया भोला शर्मा वार्ड सदस मीना देवी ,संगीता देवी ,समाजसेवी जिवू सिंह, सुजीत सिंह, अवधेश सिंह,राजू सिंह,अमन ठाकुर समेत सैकड़ों राजद के कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.