Type Here to Get Search Results !

किसानों की हक को मार रही है डबल इंजन की सरकार :- कुमार रूपेश यादव

 किसानों की हक को मार रही है डबल इंजन की सरकार :- कुमार रूपेश यादव


बछवाड़ा प्रखंड के राष्ट्रीय जनता दल द्वारा मध्य विधालय जहाँनपुर में किसान गोष्ठी सह राजद का विधानसभा स्तरीय समीक्षा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता राजद नेता उपेंद्र यादव ने किया।वही इस किसान गोष्ठीे में राजद युवा महासचिव कुमार रूपेश यादव ने बताया कि किसानो के साथ केंद्र और राज्य की सरकार ना इंसाफी कर रही हैं किसानों को उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा है किसान आत्म हत्या कर रहा लेकिन केंद्र सरकार और बिहार सरकार कुम्भकर्णी नींद में सोई हैं उन्होंने यह भी बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव में नेता नहीं जीते उसको जिताया गया ,  राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष निशांत कुमार कहा कि सरकार हर कामों में विफल है किसान की हक को सरकार खा रही है सरकार कुम्भकर्णी नींद में है बिहार की जनता के साथ नाइंसाफी कर रही हैं। राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सहनी ने कहा कि लालू  प्रसाद को भाजपा सरकार के द्वारा जबरदस्ती फसाया गया । बिहार में तेजस्वी यादव की सरकार बनते ही सिरिजन घोटाले जैसे कई घोटाले का जाँच कराया जाएगा तब भाजपा के नेताओं का पर्दाफाश किया जाएगा। वही कार्यक्रम मो नसीम अख्तर, सद्दाम अंसारी,नरेश यादव, दिलीप यादव, वशी आलम,दिनेश चौरसिया, रविनंदन सिह, ब्रम्हचारी विद्यासागर, शिवदत्त पंडित, अनिल यादव इत्यादि लोगो ने संबोधित किया कार्यकर्म में दर्जनों कर्त्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.