पर्चा कि जमीन पर दबंगों का कब्जा ।
केसरिया/पू०च०
पर्चा कि जमीन पर प्रशासन द्वारा दखल दहानी नही दिलाने के कारण अंचल क्षेत्र के सुन्दारापुर निवासी नगिना ठाकुर ने अंचल कार्यालय में आवेदन देकर बताया है कि अगामी 18 जनवरी से पूरे परिवार के साथ न्याय के लिए अंचल कार्यालय पर धारना देंगे। उन्होंने कहा कि जब तक हमारे पर्चा वाला जमीन पर प्रशासन दखल कब्जा नहीं दिलाएगी तब तक हम सपरिवार धारना पर बैठे रहेंगे। नगिना ठाकुर ने बताया कि उक्त माली गैरमजरुआ जमीन सुन्दरापुर में है। जिसका रक्बा एक एकड़, खाता 57 खेसरा 7915 है। जिसका जमाबन्दी न० 4198 मेरे पूर्वज जगेश्वर ठाकुर के नाम पर है। उक्त जमीन हमारे परिवार के गुजर बसर करने के लिए बिहार सरकार ने पर्चा की है। जिसपर मेरा अधिकार बनता है। उन्होंने आवेदन में आरोप लगाया है कि उसी गाँव के मैनेजर राय, पुकार राय, मोती राय, भागेश्वर राय, भरत राय इत्यादि ने दबंगयी के द्वारा जबरन उक्त जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। इसके लिए लगभग 6 वर्षों से अंचल कार्यालय, थाना, अनुमंडल कार्यालय, डीएम कार्यालय, एसपी कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते थक गया हूँ। लोक निवारण शिकायत में भी प्रथम अपीलीय से तिसरा अपीलीय तक शिकायत कर चुका हूँ। वरीय पदाधिकारियों के यहाँ से दखल काब्जा के लिए कई बार संबंधित कार्यालय को दखल कब्जा कराने के लिए आदेश भी दिया गया लेकिन अबतक दखल कब्जा नहीं मिल पाया।

