एसएसबी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन।
घोड़ासहन पूर्वीचंपारण:
भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में एसएसबी 71 वी बटालियन के द्वारा एसएसबी बटालियन पिपराकोठी के कमाण्डेन्ट देवानंद कर निर्देशानुसार अथमोहान कैम्प के तत्वधान में मानव चिकित्सा एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन गुरुवार को बनकटवा प्रखंड कर बरेवा पोखर पर आयोजित किया गया, शिविर में करीब 500 सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों का मुफ्त इलाज कर दवाइयों का वितरण किया गया मौके पर कमांडेंट पशु चिकित्सा पदाधिकारी गुरविंदर जीत सिंह एवं डॉ राज एमजे के तत्वधान में ग्रामीणों निशुल्क ईलाज किया गया,वही इसकी जानकारी देते हैं एसएसबी 71 वी बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट चंदन कुमार ने बताया कि एसएसबी सीमावर्ती क्षेत्र में ग्रामीणों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहती है समय समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का सीमावर्ती क्षेत्रों में आयोजन किया जाता है. उन्होंने बताया कि एसएसबी का मुख्य कर्तव्य सेवा सुरक्षा एवं बंधुत्व है,आगे भी सीमावर्ती क्षेत्रों में ग्रामीणों को लाभान्वित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किये जाएंगे.मौके पर अथमोहान कैंप के प्रभारी अमरेंद्र कुमार, बिजबनी पूर्वी के पूर्व सरपंच व समाजसेवी राम विश्वास यादव भरत यादव सहित अन्य लोग शामिल थे।।

