Type Here to Get Search Results !

महिला पर बदचलन का आरोप लगाकर पिटाई करने वालों की होगी कुर्की जब्ती

 महिला पर बदचलन का आरोप लगाकर पिटाई करने वालों की होगी कुर्की जब्ती:--थाना अध्यक्ष।


शहाबुद्दीन अहमद

 बेतिया/पश्चिम चम्पारण:- महिला पर बदचलनी का आरोप लगाकर, उसको बेरहमी से पिटाई करने व बिजली के खंभे से बांध कर बाल मुंडवाने केआरोपियों के घरों की कुर्की जब्ती पुलिस करेगी, इस बात की जानकारी महिला थाना अध्यक्ष ,पूनम कुमारी ने संवाददाता को दी है, महिला पुलिस थाना अध्यक्ष ने आगे बताया कि आरोपियों के घरों पर इश्तहार चिपकाया दिया गया है, फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है, अभी आठ आरोपी घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं, उनके घरों की कुर्की जब्ती करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है,जिन लोगों के घर इशतेहार चिपकाया गया है, उनमें भरपटिया निवासी ,मुरारी चौधरी, प्यारे लाल चौधरी, सुंदर पति देवी, गीता देवी ,हरिश्चंद्र चौधरी, सुग्गी कुमारी, सुदामा देवी, वीरेंद्र चौधरी का नाम शामिल है। महिला थाना अध्यक्ष ने बताया कि बैरिया में दो और इसके अलावा 6 लोगों के घर पर इश्तहार चिपका दिया गया है, महिला को दबंगों ने बिजली के पोल से बांधकर पिटाई कर रहे थे, महिला के शरीर पर गर्म पानी फेंका गया ,महिला से मारपीट और गाली गलौज करने के साथ ही उसके शरीर पर गर्म पानी उसके सर पर का बाल मुड़ने   लगे थे,आसपास के कुछ लोगों ने इसकी सूचना एसपी को दी थी, एसपी के आदेश के अनुसार, यह सभी कार्यवाही की जा रही हैं।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.