Type Here to Get Search Results !

पंजाब पुलिस ने शहर में आकर अपराधी को पकड़ने हेतु की छापेमारी।

 पंजाब पुलिस ने शहर में आकर अपराधी को पकड़ने हेतु की छापेमारी।



वॉइस ऑफ इंडिया  के संवादाता शहाबुद्दीन अहमद


 बेतिया/पश्चिम चम्पारण:- अपहरण व दुष्कर्म मामले में, छापेमारी करने हेतु पंजाब पुलिस ने नगर के थाना पुलिस के सहयोग से बेतिया में छापामारी किया है, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया है, जिससे पंजाब पुलिस खाली हाथ लौट गई, बताया जाता है कि पंजाब के साहिबाबाग के अजीर सिंह नगर के लालडू थाना की पुलिस ने नाबालिग बच्ची के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नगर में पहुंची थी, परंतु उन्हें आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिली, नगर थाना अध्यक्ष, राकेश कुमार भास्कर ने संवाददाताओं को बताया कि पंजाब के मोहाली जिले से दरोगा जोगिंदर सिंह, जमादार वीरेंद्र सिंह, व अन्य पुलिस जवानों की टीम बेतिया आई थी, टीम ने नगर थाना के जमादार पंकज सिंह के साथ मिलकर ,काली बाग मोहल्ले में छापेमारी की,मगर आरोपी फरार होने में सफल हो गए, नगर पुलिस प्रशासन ने पंजाब पुलिस प्रशासन को यह आश्वासन दिया है कि जल्द ही नगर पुलिस प्रशासन आरोपी को पकड़कर पंजाब पुलिस के हवाले कर दी जाएगी।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.