राष्ट्रीय बालिका दिवस पर निबंध प्रतियोगिता संपन्न।
बेतियि/पश्चिम चम्पारण:- स्थानीय जिला अंतर्गत रेलवे प्रवेशिका +2 विद्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सशस्त्र सीमा बल 44 वीं वाहिनी नरकटियागंज के तत्वावधान में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता प्रभारी प्रधानाध्यापक सरोज कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी वर्ष 2008 में महिला विकास मंत्रालय ने प्रारंभ किया। एसएसबी 44 वीं वाहिनी के तत्वावधान प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित हुई। अच्छे लाल राउत, नन्द किशोर सिंह के साथ शिक्षा प्रेमी सुमन कुमार श्रीवास्तव व विवेक कुमार मिश्र शामिल रहे। निबंध प्रतियोगिता में पथम अनुपम कुमारी,द्वितीय आरुषि कुमारी व तृतीय ऋतिका कुमारी स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को अनिल कुमार सिंह उप सेनानायक एसएसबी ने पुरस्कृत किया।