कृषि इनपुट फॉर्म जमा करने में वसूले जा रहे एक-एक हजार रुपये।
केसरिया/पू०च०
दलाली चरम सीमा पर पहुंची । केसरिया नगर क्षेत्र में कम्प्यूटर से ऑन लाइन फॉर्म अप्लाई करने वाले दुकानदारो की दलाली चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। आम लोग सावधान रहिए! नहीं तो इनपुट का फॉर्म जमा कर योजना का लाभ दिलाने के नाम पर आपसे भी ठगा जा सकता है। गरीब किसान को क्या पत्ता कि कृषि के इनपुट से सम्बन्धित कागजात कहाँ जमा करना है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। बथना पंचायत के प्रदुमन छपरा निवासी मु० फूलझरी कुवॅर से केसरिया में एक कम्यूटर से ऑन लाइन फार्म अप्लाई करने वाले दुकानदार इनपुट के लिए कृषि कार्यालय में कागजात जमा करने के नाम पर एक हजार रुपये का मांग कर रहा था। हलाकि उक्त महिला का इनपुट के लिए ऑन लाइन फार्म पहले अप्लाई हो चुका है जिसके सत्यापन के लिए कागजात कार्यालय में जमा करना था। मामला तब प्रकाश में आया जब महिला दुकानदार को पैसा देने के लिए बैंक में पैसा निकालने गयी अौर उसके खाते पर पैसा नहीं होने के कारण फूट फूट कर रोने लगी अौर आपबीती सुनाई। जब इस सम्बन्ध में कृषि कार्यालय से जानकारी ली गयी तो कार्यालय में उपस्थित विवेक गुप्ता ने इस आरोप को निराधार बताया। जब इसकी जाँच की गयी तो कृषि कार्यालय के नाम पर केसरिया बाजार में कम्प्यूटर से ऑन लाइन फॉर्म अप्लाई करने वाले दुकानदार का चेहरा सामने आया। इस तरह का कई खेल इन दुकानदारो के द्वारा खेला जा रहा है। सम्बन्धित कार्यालय में काम कराने के नाम पर भोले भाले जनता से ठगा जा रहा है। जिसपर अंकूश लगाना जरुरी है।

