Type Here to Get Search Results !

बिहार में चहु: ओर भय , भ्रष्टाचार , आतंक व अराजकता का आलम है

 बिहार में चहु: ओर भय , भ्रष्टाचार , आतंक व अराजकता का आलम है 

 चकमहेसी थाना क्षेत्र के  मो. शमसेर उर्फ हैप्पी का अपहरण कर हत्या की घटना का राजद ने तीव्र निंदा की है l कल बुधवार देर शाम राजद के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन चकमेहसी पहुंचे तथा पीड़ित परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया एवं गहरी संवेदना  व्यक्त की l उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध का ग्राफ बेहद तेजी से बढ़ रहा है जो बेहद चिंताजनक है l कहा कि नीतीश राज में कानून-व्यवस्था की शर्मनाक व दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है ! बिहार में अराजक स्थिति हो गयी है !


कानून -व्यवस्था पूर्णतः धवस्त है ! राजद प्रवक्ता श्री शाहीन ने कहा की ताबड़तोड़ हो रही अपराधिक घटनाओं को सुन जिलेवासियों में दहशत का माहौल बन गया है l आमजन अपने आपको असुरक्षित समझने लगे है l राजद विधायक  ने कहा की जिले मे लगातार हों रही अपराधिक घटनाओ से ऐसा प्रतीत होता है की समस्तीपुर ज़िला सहित बिहार में कानून-व्यवस्था पूर्णतः ध्वस्त है

l सच्चाई तो यह है की प्रदेश की नितीश सरकार हर मोर्चे पर विफल है l आम-जन बेहद दुखी व निराश है l चहु: ओर भय , भ्रष्टाचार , आतंक व अराजकता का आलम है l माननीय विधायक व राजद प्रवक्ता अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने ज़िले में बदहाल कानून व्यवस्था को सुचारु करने तथा शमसेर उर्फ हैप्पी हत्याकांड के नामजद   अपराधियों को अविलम्ब गिरफ्तार करने व मृतक शमसेर के परिजनों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने की मांग जिला प्रशासन से की है l मौके पर जिला राजद उपाध्यक्ष मोo अरमान सदरी, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , युवा राजद के प्रदेश महासचिव पप्पू यादव , जिला राजद नेता मोo जकी अहमद आरजू , राकेश यादव , सुरेश राय, प्रमोद कुमार पप्पू , रामकुमार राय, मनोज पटेल , राकेश कुशवाहा , ज्योतिष महतो , संतोष कुमार, जयलाल राय सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.