Type Here to Get Search Results !

केविवि में उन्मुखीकरण एवं पुस्तक लोकार्पण समारोह आयोजित

 केविवि में उन्मुखीकरण एवं पुस्तक लोकार्पण समारोह  आयोजित


मोतिहारी।पु0च0

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग द्वारा विभाग के नव प्रवेशित पी-एच. डी., एम. फिल. शोधार्थियों एवं एम. ए. और बी. ए. के विद्यार्थियों का उन्मुखीकरण (प्रबोधन) कार्यक्रम एवं पुस्तक लोकार्पण समारोह दिनांक 08 जनवरी, 2021 को अपराह्न 01.00 बजे पंडित राजकुमार शुक्ल सभागार, चाणक्य परिसर, जिला स्कूल में आयोजित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता  प्रो. संजीव कुमार शर्मा, माननीय कुलपति, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय करेंगे।समारोह में मीडिया अध्ययन विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार द्वारा लिखित पुस्तक 'एडवरटाइजिंग एन्ड पब्लिक रिलेशन्स', सह-आचार्य डॉ. अंजनी कुमार झा एवं सहायक प्रोफेसर डॉ. सुनील दीपक घोड़के द्वारा संपादित पुस्तक 'कोरोना एक त्रासदी' और सहायक प्रोफेसर डॉ. साकेत रमण एवं पुनीत भल्ला द्वारा लिखित पुस्तक 'वीमेन एन्ड चिल्ड्रेन इन इंडियन टीवी सीरियल' का लोकार्पण  माननीय कुलपति जी के कर-कमलों द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. जी. गोपाल रेड्डी और संगणक विज्ञान, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी संकायाध्यक्ष प्रो. विकास पारीक का सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यक्रम ऑफलाइन एवं गूगल मीट द्वारा ऑनलाइन मोड से सम्पन्न होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.