Type Here to Get Search Results !

नहीं रहे बथना के पूर्व सरपंच मोहिबुल्ला खान

 नहीं रहे बथना के पूर्व सरपंच मोहिबुल्ला खान,


केसरिया/पू०च०

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मो महिबूल्लाह खान का निधन हो गया है।वे करीब 80 वर्ष के थे।प्रखण्ड क्षेत्र के बथना निवासी स्व खान उक्त पंचायत के सरपंच भी रह चुके थे।इधर,इनके निधन की खबर सुनते हीं पार्टी नेताओं व अन्य लोगों का उनके पैतृक घर पर तांता लगा रहा।स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह,केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा,पूर्व विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहिबुल हक जदयू नेता वसिल अहमद खाआदि ने पहुंच शोक संवेदना व्यक्त की।इधर, शोक व्यक्त करते हुए स्थानीय विधायक शालिनी मिश्रा ने कहा कि एनडीए ने एक अभिभावक खो दिया है। उनके निधन से एनडीए को अपूरणीय क्षति हुई है।वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष शम्भू महतो ने कहा कि स्थानीय भाजपा संगठन की  नींव मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।इनके निधन पर अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मो इम्तेयाज अहमद,आईटी सेल के विधानसभा प्रभारी परमेश्वर सर्राफ, सुमित कुमार सिंह, महामंत्री अजय कुमार सिंह,  मुकेश कुमार यादव,राजदीप कुशवाहा,सुमन पाण्डेय, मो रफी, जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष मो इशाक अजाद,शौकत अली, नितेश चन्द्रवंशी, आमोद कुमार सिंह,चंदन श्रीवास्तव समेत कई एनडीए नेताओं व अन्य ने शोक व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.