Type Here to Get Search Results !

जदयू जिला किसान प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी और प्रखंड अध्यक्षों की बैठक हुई सम्पन्न

 जदयू जिला किसान प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी और प्रखंड अध्यक्षों की बैठक हुई सम्पन्न

समस्तीपुर::- जदयू जिला किसान प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी और प्रखंड अध्यक्षो की बैठक उजियारपुर प्रखंड के शाहबाजपुर में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा बिहार कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसानों के जीवन मे खुशहाली लाने के लिए तीन रोड मैप बनाये हैं। जिसके माध्यम से बिहार के किसानों के जीवन स्तर में काफी सुधार हुआ है। जैविक खेती के माध्यम से खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ी है और कम लागत में किसानों को अधिक मुनाफा हुआ है


। राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने कहा कि जहां देश में किसान आत्महत्या कर रहे है वहीं बिहार में किसान खुशहाल है और सरकार के  योजनाओ का भरपूर लाभ उठा रहे हैं। बैठक को जदयू जिला अध्यक्ष अश्वमेघ देवी, जिला महासचिव प्रो तकी अख्तर, आसिफ कमाल, पूर्व विधानपार्षद राणा गंगेश्वर सिंह, धीरेंद्र प्रसाद,  सिंह बनारसी ठाकुर, प्रकोष्ठ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष  कर्मवीर आज़ाद, सुनील कुमार, प्रो सुनील कुमार सिंह, अखिलेश प्रसाद सिंह, डॉ अबु नसर, कौशल सिंह, प्रमोद मिलिंद, नंदकुमार कुशवाहा, कृष्णदेव राय, वरुण साह, अंजनी कुशवाहा आदि नेताओ ने संबोधित किया।

अध्यक्षता किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमर फारूक ने किया तथा संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अरविंद ज्योति ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ कुंवर ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.