Type Here to Get Search Results !

पीड़ित परिजनों से मिले राजद प्रवक्ता समस्तीपुर पुसा प्रखंड के भुस्कौल पंचायत के निवासी व राजद प्रदेश कार्यालय पटना में विगत 25 वर्षो से कार्यालय सचिव के दायित्व का निर्वहन कर रहे

 पीड़ित परिजनों से मिले राजद प्रवक्ता     

समस्तीपुर पुसा प्रखंड के भुस्कौल पंचायत के निवासी व राजद प्रदेश कार्यालय पटना में विगत 25 वर्षो से कार्यालय सचिव के दायित्व का निर्वहन कर रहे चंदेश्वर प्रसाद सिंह जी की माता श्रीमती सम्पतिया देवी का निधन 26 दिसंबर 2020 तथा पिताजी श्री जुलुम सिंह का निधन 01 जनवरी 2021 को हो गया था l आज रविवार को जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , जिला राजद नेता मनोज पटेल , राकेश कुशवाहा , ज्योतिष महतो तथा समाजसेवी संतोष कुशवाहा उर्फ निराला जी  भुस्कौल पहुंचे तथा चंदेश्वर प्रसाद सिंह व परिजनों से मिलकर ढाढ़स दिलाया तथा गहरी संवेदना प्रकट की l राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में जिला राजद के तमाम कार्य


कर्ता चंदेश्वर बाबू के साथ है l उन्होंने कहा कि स्मृति शेष सम्पतिया देवी जी तथा स्मृति शेष जुलुम सिंह जी ने जीवनपर्यन्त गरीबो व जरुरतमंदो की सेवा की l दोनों बेहद विन्रम व मिलनसार थे l राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि जुलुम बाबू एक लोकप्रिय समाजसेवी , सामाजिक सद्भाव के मजबूत स्तम्भ तथा महान समाजवादी नेता के रूप सदैव याद किए जाते रहेंगे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.