Type Here to Get Search Results !

ऐतिहासिक परेड कर किसानों बंधुओं ने जीत लिया भारतवासियों का दिल - केशरी ऐतिहासिक परेड के समर्थन में दरभंगा में भी निकाली गई ट्रैक्टर रैली

 ऐतिहासिक परेड कर किसानों बंधुओं ने जीत लिया भारतवासियों का दिल - केशरी

ऐतिहासिक परेड के समर्थन में दरभंगा में भी निकाली गई ट्रैक्टर रैली


संवाददाता। दरभंगा। 

72वें गणतंत्र के मद्देनजर किसानों के समर्थन में विभिन्न संगठनों ने अपने - अपने तरीको से कार्यक्रम आयोजित कर ध्वजारोहण व सलामी दिया। इसी बीच शहर में किसानों के समर्थन में एक ट्रैक्टर युक्त झांकी जो दिनभर आकर्षण का केंद्र बनी रही। दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टरो के साथ किसानों ने शहर सहित गांवों में भी परेड कर किसानों के समर्थन में नारे लगाते रहे। ट्रेक्टर परेड के दौरान किसान एकता जिंदाबाद के नारों संग इनोस अध्यक्ष केशरी यादव ने कहा यह देश सबका है ' देश का संविधान सबके लिए समान है। हमारा संविधान हर किसी को अपने हक़ की आवाज़ उठाने की आज़ादी देता है। ऐसे में अन्न देवताओं पर भाजपा सरकार द्वारा कहर बरपाना न्यायसंगत नहीं है। केशरी यादव ने कहा कि करीब 2 महीने से कड़े ठंड में किसान हलकान हैं। बड़ी संख्या में किसान शहीद भी हो गए।  सरकार तारीख पर तारीख दे रही है और मुद्दों को लंबा खींच रही है, ताकि किसान थककर अपनी जगह छोड़ दें। यह सरकार की साजिश है। उन पूंजीपतियों के हित मे जिनके बदौलत वे सरकार बनाने में कामयाब होते रहे है। बेशक किसानों ने इतिहास रच दिया हैं। आज तक देश में गणतंत्र दिवस पर इस देश के गणों ने कभी इस तरह परेड नहीं निकाली थी। इस परेड के जरिए देश और दुनिया को अपना दुख दर्द दिखाना आवश्यक था। तीनों किसान विरोधी कानूनों की सच्चाई को बताना था। किसान दिल्ली नहीं , देश का दिल जीत लिया है। यह ऐतिहासिक परेड ही इस देश मे दूसरी हरित क्रांति का आगाज है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.