Type Here to Get Search Results !

BREAKING NEWS बिहार में लगातार खराब हो रहें कानून व्यवस्था को लेकर सीएम चिंतित पुलिस मुख्यालय पहुंच कर कर रहें समीक्षा , करीब दो से तीन घंटे मुख्यालय में समीक्षा करेंगे सीएम

 बिहार में लगातार खराब हो रहें कानून व्यवस्था को लेकर सीएम चिंतित

पुलिस मुख्यालय पहुंच कर कर रहें समीक्षा , करीब दो से तीन घंटे मुख्यालय में समीक्षा करेंगे सीएम

 वॉइस ऑफ इंडिया के संवाददाता अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट

पटना - सीएम नीतीश कुमार लागातार बिहार में बिगड़ती विधि व्यवस्था को लेकर काफी गुस्से में दिख रहें हैं सूबे में लगातार हो रहें मर्डर और आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। वहीं मुख्यमंत्री के पुलिस मुख्यालय आने पर आनन- फानन में गार्ड ऑफ ऑनर देने की व्यवस्था शुरू हुई जिसे सीएम नीतीश कुमार ने मना कर दिया । सूत्रों की मानें तो सीएम नीतीश कुमार पुलिस मुख्यालय करीब 2 से 3 घंटे तक रहेंगे मौजूदा विधि व्यवस्था पर समीक्षा करेंगे इस दौरान गृह सचिव अमीर सुब्हानी भी साथ दिखें और गुलदस्ता भेंट कर सीएम नीतीश कुमार का अभिवादन किया गया।  सुशासन बाबू की सरकार में सुशासन को सुधारने में कड़ी मेहनत करतें देखा जा रहा है वहीं सूबे में बढ़ी हुई अपराधीकरण को लेकर विपक्ष जरूर सवाल खड़ा करतें दिख रहें हैं। राजनीतिक गलियारों की बातें कहें तो खुद जेडीयू और बीजेपी के विधायक, सांसद भी बिगड़ती कानून व्यवस्था से नाराज दिख रहें हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.