Type Here to Get Search Results !

समस्तीपुर पुलिस ने सरायरंजन के बंधन बैंक लूटकांड के एक अपराधी को दबोचा

 समस्तीपुर पुलिस ने सरायरंजन के बंधन बैंक लूटकांड के एक अपराधी को दबोचा


वॉइस ऑफ इंडिया रामाधार साहनी के साथ झुन्नु बाबा की रिपोर्ट

समस्तीपुर::- पुलिस ने सरायरंजन के बंधन बैंक लूटकांड में शामिल एकअपराधी को धर दबोचा है। इसका खुलासा शनिवार को एसपी विकास बर्मन ने एक प्रेस वार्ता कर किया। उन्होंने बताया कि इस कांड में आज सुबह पुलिस ने निशांत कुमार उर्फ़ गुड्डू साहनी को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से लूटी गयी सैमसंग की टैब के साथ लूट में इस्तेमाल की गयी होंडा बाइक भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि इस लूट कांड में शामिल अन्य तीन अपराधियों की भी पहचान कर ली गयी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 


एसपी ने बताया कि पिछले 30 दिसंबर को सरायरंजन थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड स्थित बंधन बैंक से चार अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर 34 हजार की राशि, टैब और मोबाइल लूट ली थी। इस मामले में बैंक प्रबंधक के लिखित बयान पर स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमे मुफ्फसिल थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य , सरायरंजन थाना अध्यक्ष संजीव कुमार, ताजपुर थाना अध्यक्ष शम्भू नाथ सिंह, और हलई  थाना अध्यक्ष संदीप पाल और डी. आई. यू. के टीम शामिल थे। 


उन्होंने बताया कि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज और विन्दुओं के आधार पर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। जिसके आधार पर कुछ संदिग्ध अपरधियों को चिन्हित किया गया था,  इसमें से चार अपराध कर्मियों की पहचान की गयी थी। जिसमे से एक को आज गिरफ्तार किया गया। इसने इस कांड में अपनी संलिप्त स्वीकार की है एवं अपने अन्य साथियों के बारे में भी बताया है। जिसके गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन लोगों का आपराधिक इतिहास रहा है। जो आस - पास के थाना क्षेत्रों से पता लगाया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.