हत्या मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार
बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा दियारा स्थित चमथा नंबर गांव में शनिवार की देर रात बछवारा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चमथा नंबर निवासी लालबाबू राय पिता युगेश्वर राय व विजय राय राजेंद्र राय पिता दोनो को घर से ही गिरफ्तार कर लिया । वही थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दोनों युवक हत्या मामले में पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था । जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया।

