Type Here to Get Search Results !

पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

 पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित।


पत्रकार तो समाज की आत्मा होती है : सुल्ताना बेगम।

 वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के वीरपुर विश्वकर्मा चौक स्थित डॉ.हसमत के चिकित्सालय पर  जिला पार्षद सुल्ताना बेगम के द्वारा नव वर्ष के शुभ अवसर पर पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया।जिसकी अध्य्क्षता सह संचालन  शिक्षक बसीमउल हक अंसारी ने किया।इस अवसर पर वीरपुर प्रखंड के विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को जिला पार्षद सुल्ताना बेगम ने अंग वस्त्र,एवं डायरी देकर सम्मानित किया।इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकार तो समाज की आत्मा होती है तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ होते हैं।साथ ही समाज की हर समस्याओं को अपने लेखिनी के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।इसलिए उन्हें सम्मान करना चाहिए।ग्रामीण चिकित्सक डॉ हसमत ने कहा कि पत्रकार समाज के दर्पण होते है।।इस अवसर पर प्रखंड के पत्रकार रामविलास चौरसिया,सुमन कुमार,राजेश रंजन,सुकुमार सहनी,गौपल्लव झा,अनमोल कुमार सिंह,मो.शफ़ी आलम,शशि सहनी, धर्मेन्द्र ठाकुर सहित अन्य पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.