ऑटो वाहन की ठोकर से रेलवे फाटक टूटा , राहगीरों को हो रही हैं परेशानी
वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता रामाधार साहनी के साथ प्रभात कुमार की खास रिपोर्ट बछवाराबछवारा रेल खंड पर बछवाङा जंक्शन स्टेशन के समीप रेलवे गुमटी संख्या 22 बी का फाटक बुंब ऑटो की ठोकर से टूट गया जिससे आने जाने वाले राहगीरों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है । मामले को ले गुमटी के गेट मैन कर्मी विकास कुमार ने बताया कि जब गेट बंद कर रहे थे तभी तीव्र गति से आ रहे एक ऑटो गाड़ी ने आकर ठोकर मार दी । जिससे फाटक का बुंब टूट गया है । जब तक मामले की सूचना बछवाड़ा स्टेशन अधीक्षक को दिया स्टेशन को दिया तब तक वाहन चालक ऑटो गाड़ी लेकर भाग निकला । स्टेशन अधीक्षक द्वारा घटना की सूचना तकनीकी विशेषज्ञ को दी गई है । वही घटना की सूचना पाकर अधिकारियों की टीम तकनीकी विशेषज्ञ की टीम को लेकर घटनास्थल पहुंच कर गेट बुंब मरम्मत का काम प्रारंभ कर दिया है । बताते चलें कि इस रेलवे फाटक पर इस तरह की घटना अक्सर घटते रहती है लेकिन इस पर रेल प्रशासन का ध्यान आकृष्ट नहीं होता है । जिसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों व राहगीरों को भुगतना पड़ता है ।


