एनडीए ने किसान सम्मेलन सह कार्यकर्ता धन्यवाद समारोह किया आयोजित
वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता रामाधार सहनी के साथ विजय भारती की खास रिपोर्ट भगवानपुर
भगवानपुर के किसानो को एक सप्ताह के अंदर नीलगाय के उत्पात से निजात तथा बहुत जल्द डिग्री कालेज मिलेगा _प्रो राकेश कुमार सिन्हा
भगवानपुर ( बेगूसराय ) प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पंचायत के मधैपुरा गांव स्थित उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण मे रविवार को राजग के विधानसभा स्तरीय किसान सम्मेलन सह कार्यकर्ता धन्यवाद समारोह आयोजित किया गया । उक्त कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण सह मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रो राकेश कुमार सिन्हा का दिनकर का तस्वीर , पाग, चादर और माला पहनाकर अभिनंदन किया गया । उक्त कार्यक्रम सम्बोधित करते हुए सबसे पहले किसानो की मूल नीलगाय समस्या को एक सप्ताह के अंदर समाप्त करूंगा । मधैपुरा और बखरी मे बंद डिग्री कालेज को खोल वाने के मिथला के भीसी से बात करेंगे । किसान आन्दोलन को लागू करने के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओ से मोदी के के किसान बिल के समर्थन मे नारे लगाये । बिहार को बाढ मुक्त करने के लिए मैं तत्पर हूँ । दियारे की समस्या को समाप्त करने के लिये कटिबद्ध हूँ । आज भारतीय किसान जिसके पास 20 बीघा जमीन है वे बीना जमीन बेचे उच्च शिक्षा अपने बच्चे को नही दिला सकते हैं । इसलिए मोदी सरकार किसान को बिचौलिए से मुक्त नये कानून बनाकर करना चाहती हैं । उन्होने उपस्थित लोगो को गरीब का बेटा सुरेन्द्र मेहता को जिताने के लिए धन्यवाद दिया । उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस नेता जयकृष्ण झा ने मुख्य अतिथि के साथ साथ बछवाड़ा विधानसभा से भाजपा की जीत के लिए जनता का धन्यवाद दिया । भाषण से पूर्व राकेश कुमार सिन्हा किसान नेता राजेश राय और अरविंद चौधरी ने किसान के समस्याओ से जुड़े मांग पत्र सौंपा गया । उक्त सभा को भाजपा नेता महेंद्र मालाकार, मुकेश राय, प्रभाकर राय, बलराम सिंह, बिरजू मल्लिक, प्रेम शंकर राय, सुधीर कुमार मुन्ना, हरिवंश चौधरी, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष डॉक्टर सुन्देश्वर प्रसाद सिंह सहित बछवाड़ा , मन्सुरचक प्रखंड के जदयू भाजपा के सभी प्रखंड अध्यक्ष जदयू नेत्री सुमन लता , लक्ष्मी देवी, सहित अन्य नेताओ ने सम्बोधित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता बलराम सिंह तथा संचालन भाजपा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष महेंद्र महतो ने किया । तथा धन्यावाद ज्ञापन पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह ने किया । मौके पर प्रखंड प्रमुख शत्रुधन कुमार, सुनील राय, अशोक मुखिया, रामकुमार चौधरी, शिवकुमार चौधरी, अविनाश चौधरी, पूर्व प्रमुख ओरिजिनल पासवान सहित बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


