राशन कटौती पर लाभार्थीयो का प्रदर्शन।
-- जन विक्रेता के बेटी कर रही राशन में कटौती तो मां दे रही आश्वासन
मखन कुमार
बैरिया/पश्चिम चम्पारण:- : प्रखंड के पाखनाहा डुमरिया पंचायत के वार्ड नंबर 5 और 6के ग्रामीणों ने राशन कटौती व कम चन्ना देने पर लाभुको ने प्रदर्शन किया । ग्रामीणों का कहना है कि एक किलो चना के जगह मात्रा 600 ग्राम मिल रहा है तो वही राशन मे प्रति यूनिट पर 1 किलो काटा जा रहा है । साथ ही राशन कार्ड में 8 व्यक्ति का नाम है लेकिन चार से पांच व्यक्ति का ही राशन मिल रहा है ।डीलर मु• सविता देवी का कहना है कि आधार लिंक नहीं है और विभाग से ही राशन कट के आ रहा है । लाभार्थीयो द्वारा लगाया गया आरोपी गलत है । यह कटौती उनके बेटे गुड़िया के द्वारा पर्ची बनाने के क्रम में हो रहा है और उनके द्वारा बताया गया कि पूरे बिहार में डीलर लो राशन काटते हैं। इसलिए हम भी काट रही हूं। हम लोग गरीब हैं और हम लोगों कोई सैलरी भी नहीं मिलती है।मौके पर उपस्थित ग्रामीण लालबाबू प्रसाद, कुशवाहा ,प्रमोद शाह , शमशेर आलम , बैजनाथ सा , शाहरुख खान , मुन्ना शाह , रामाशंकर प्रसाद , लालची देवी , शांति देवी , मोहिनी कुमारी , मनसा देवी , श्री प्रसाद , शांति देवी , सूरज राम इत्यादि लोग उपस्थित रहे
प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी प्रखंड कार्यालय में उपस्थित नहीं होने पर जब हमने दूरभाष किया गया तो बताया कि जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी ।।


