चन्द्रवंशी समाज की बैठक हुई
केसरिया/पू०च०
प्रखंड के लाला छपरा चौक पर मगंलबार को अखिल भारतीय चंद्रवंशी महासभा की बैठक हुई ।अध्यक्षता महासभा के नेता नितेश कुमार चंद्रवंशी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के वरिष्ठ नेता बजरंग कुमार चन्द्रवंशी ने कहा कि संगठन की मजबूती के बिना समाज आगे नहीं बढ़ सकता है, समाज को आगे बढ़ाने के लिए हमलोगों को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। चंद्रवंशी समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा प्रदान करने के लिए आंदोलन की जरूरत है । उन्होंने कहा कि वर्षों से सभी राजनैतिक पार्टियों द्वारा यह समाज की अनदेखी की जा रही है। बैठक में विनोद चन्द्रवंशी, लखिन्द्र चन्द्रवंशी, संजीत चन्द्रवंशी, रंजीत चन्द्रवंशी, चन्द्रदेव चन्द्रवंशी, करण कुमार, हेमन्त कुमार, उमेश चन्द्रवंशी, हिरा चन्द्रवंशी समेत कई उपस्थित थे ।

