पारा गिरने से बढ़ा ठंड ,आग का सहारा ले रहे लोग
संवाददाता नावकोठी(बेगूसराय) :- ठंड से लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं ।। प्रखंड क्षेत्र में कड़ाके ठंड से लोग परेशान नजर आ रहे हैं । जिसके वजह से सभी का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है । ग्रामीण क्षेत्रों में लोग दिन भर रजाई में दुबके रहते हैं या फिर अग्नि का सेवन कर अपना जान बचा रहे हैं। लेकिन गरीबों को न रजाई की व्यवस्था है और न सरकार के द्वारा अभी तक अलाव की व्यवस्था की गयी है। परिवार के किसी सदस्य को सरकार के द्वारा गर्म कपड़े की व्यवस्था भी अभी तक नहीं किया गया है।परिवार के परवरिश के लिए मजदूरों को कम कपड़ों में ही काम पर जाना पड़ता है । गरीबों के सामने भोजन की समस्या,दवा की समस्या, पहले से रहती है उपर से ठंड की मार। वहीं किसानों को रबी फसल की सिंचाई के लिए ठंड के बावजूद ना चाहते हुए भी खेतों में जाना ही पड़ता हैं । लोग अलाव के लिए इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं । दिन भर आसमान में घने कोहरे छाये रहने और पछुआ हवा के चलते ठंड काफी बढ़ गया है जिसके चलते बाजारों में इनदिनों गर्म कपड़े की खरीददारी बढ गयी है । गरीब लोग भी अपने औकात के मुताबिक गर्म कपड़े और कम्बल खरीद रहे हैं । सुबह में मॉनिर्ग वाक करने वाले भी अब परहेज कर रहे हैं और न के बराबर दिखाई देते हैं। विशेष आवश्यकता पड़ने पर ही लोग घर से बाहर निकलते हैं। इतना ठंड के बावजूद न तो जनप्रतिनिधि और न ही प्रशासन की नजर इस समस्या के तरफ पड़ी हैं । बताते चलें कि प्रति वर्ष सरकार के द्वारा अलाव और कम्बल वितरण का कार्य किया जाता था जो इसवार नदारद दिखाई दे रहा है। प्रखंड में गरीबों के लिए प्रशासनिक व्यवस्था नहीं होने के कारण गरीब लोगों का जनजीवन तीब्र ठंड पड़ने से अस्त व्यस्त हो गया है।

