28 दिसम्बर को पीडीएस दुकानदारो के खिलाफ पूर्व प्रमुख प्रखण्ड मुख्यालय पर देंगी धारना।
संवाददाता केसरिया/पू०च० पूर्व प्रखण्ड प्रमुख सह पूर्व कॉग्रेस प्रत्याशी केसरिया सिवान सभा सुमिंत्रा कुमारी यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जन वितरण प्रणाली विक्रेताओ के मनमानी के खिलाफ अगामी 28 दिसम्बर को प्रखण्ड मुख्यालय पर एक दिवसीय धारना दिया जाएगा। ज्ञात हो कि जन वितरण प्रणाली विक्रेता नवम्बर माह का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का फ्री मिलने वाली राशन नहीं देने पर पूरे प्रखण्ड में बवाल मचा है। कहीं फ्री वाला राशन मिल रहा है तो कहीं नहीं मिल रहा है। वही कई पीडीएस दुकानदार जानबूझ कर लाभूको को राशन नहीं दे रहें है। इसी संदर्भ में प्रखण्ड के डीलारो के खिलाफ धारना प्रदर्शन होगा। वही श्रीमती यादव ने कही कि इसकी सूचना प्रखण्ड कार्यालय को दे दी गयी है।

