मन कि बात बकवास है इसे प्रधानमंत्री बंद करें: अखिल भारतीय किसान संघर्ष
जयनाथ यादव
बैरिया/पश्चिम चम्पारण:- अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति व संयुक्त कृषि मोर्चा के आह्वान पर अखिल भारतीय किसान महासभा ने बैठक कर मोदी के मन की बात के समय सभा किया। सभा को संबोधित करते हुए किसान महासभा के जिला संयोजक सुनील कुमार राव ने कहा मोदी मन की बात तो करते है लेकिन जन की बात न करते है न सुनते हैं। ऐसे में मोदी को मन की बकवास बंद कर जनता की आवाज सुनाया गया। उन्होंने कहा देश के किसान काला तीनों कृषि कानून रद्द करने की मांग कर रहे हैं और मोदी अंबानी ,आडानी के साथ यारी निभाने के लिए देश के कृषि और किसानों को बली चढ़ाने में लगे हैं। किसान कृषि कानून को रद्द करने की लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए 29दिसंबर को राजभवन मार्च करेंगे और सरकार को बतायेंगे कि कृषि कानून जब तक रद्द नहीं किया जाता आंदोलन जारी रहेगा।बैठक को संबोधित करते हुए सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि अंबानी आडानी की कठपुतली मोदी सरकार छात्र युवाओं के साथ साथ किसानों के साथ युद्ध छेड़ दिया है। किसान मोदी सरकार की बिजली बिल 2020 की वापसी की लड़ाई लड़ेंगे। बैठक में हारून गद्दी ने कहा मोदी सरकार कंपनियों की सरकार है। किसानों का दमन कर रही है। माले नेता ठाकुर साह ने कहा राज भवन मार्च में भारी संख्या में लोग भाग लेंगे। प्रर्दशन में बिनोद कुशवाहा,मोजमिल हुसैन,जोखू चौधरी,श्री हजरा, मोती लाल मुखिया,शिवप्रशन बिन, राजकिशोर पटेल,मेंघु पटेल आदि ने भी अपनी बात रखी।।