अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आहवान पर मनाया गया धिक्कार दिवस।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया/पश्चिम चम्पारण:- किसानों के संगठनों के द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन में,किसानों को गुमराह करने वाले प्रधान मंत्री को धिक्कारा गया,साथ ही, किसान विरोधी काला कानून को वापस नहीं करने वाले ,प्रधान मंत्री को धिक्कारने का काम किया।मोदी सरकार को हर कीमत पर किसान विरोधी काला कानून को वापस लेना होगा, इस तरह के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किए गए । प्रदर्शन में, बिहार राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष, ललन चौधरी , बिहार राज्य किसान महासभा के राज्य मंत्री, रामाधार सिंह , बिहार राज्य किसान सभा के सचिव ,अशोक सिंह , बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ के महासचिव, प्रभुराज नारायण राव , अनिल कुमार सिंह ,भारतीय किसान मजदूर संगठन , नन्द किशोर सिंह, खेत मजदूर यूनियन ,चन्द्र शेखर प्रसाद , गांव बचाओ संघर्ष मोर्चा आदि के सैकड़ों सदस्य मार्च में भाग लिए ।
इस अवसर पर ललन चौधरी , अशोक सिंह , रामाधार सिंह , प्रभुराज नारायण राव , अनिल सिंह ने अपने विचार दिए ।।

