Type Here to Get Search Results !

किसान बिरोधी कानून लागू होने से किसान हो जाएंगे कंगाल-देव नारायण

 किसान बिरोधी कानून लागू होने से किसान हो जाएंगे कंगाल-देव नारायण

संवाददाता मधुबनी

मधुबनी नगर विधायक समीर महासेठ के आवासीय परिसर में देवनारायण यादव की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती राजद किसान प्रकोष्ट जिला इकाई के तत्वावधान में मनाई गई। लौकहा विधायक भारत भूषण मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों का गला घोटना चाहती है। किसानों के खिलाफ केंद्र सरकार के रवैया को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व विधायक सीताराम यादव ने कहा कि किसानों की जमीन और फसल पर उद्योगपतियों हो का कब्जा बनाने की साजिश की गई है। इसके खिलाफ राजद लंबी लड़ाई जारी रखेगी। पूर्व विधायक राम अवतार पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नई तीन कृषि कानून से किसान कंगाल हो जाएंगे। नए कानून में बदलाव लाने के लिए केंद्र सरकार को किसानों के समक्ष झुकना पड़ेगा। पूर्व विधायक प्रो. रमाकांत यादव ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही है। इससे किसानों का जीना मुहाल हो जाएगा। नए कानून का कृषि कार्य पर काफी खराब असर पड़ेगा। प्रधान महासचिव फूलहसन अंसारी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने उत्तर प्रदेश में मंडी कानून बनाने की पहल वर्ष 1938 में किया था। इसी आधार पर पंजाब में देश का पहला मंडी कानून बना। लेकिन उत्तर प्रदेश में इसे साकार होने में पचीस साल लग गया। किसानों के बच्चों को पचास फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए। कार्यक्रम को राजकुमार यादव, इन्द्रजीत राय, अमन कुमार यादव, रूदल यादव, अरुण कुमार चौधरी, डॉ धनवीर यादव, शिवकुमार भंडारी, रत्नेश्वर प्रसाद राय, संजीव कुमार यादव, पिटू,मिश्रा, रोहित यादव, बादल श्रीवास्तव, गोपाल झा, ईद मोहमद, चांद मोहमद, कृष्णदेव यादव, रामचंद्र यादव,ओम प्रकाश यादव, अरुण कुमार यादव, सचिन यादव, पप्पू यादव, जीवछ यादव सुनील कुमार मंडल, आलोक कुमार यादव, सहित अन्य ने सभा को संबोधित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.