Type Here to Get Search Results !

बछवाड़ा रेलवे जंक्शन समेत नव निर्मित रेलवे लाइन व भवन का डी आर एम ने किया निरीक्षण , कार्य फरवरी 2021 तक पूरा होने का दिया आश्वासन

 बछवाड़ा रेलवे जंक्शन समेत नव निर्मित रेलवे लाइन व भवन का डी आर एम ने किया निरीक्षण , कार्य फरवरी 2021 तक पूरा होने का दिया आश्वासन



 बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र स्थित बछवाड़ा रेलवे जंक्शन समेत नव निर्मित रेलवे लाइन व भवन का निरीक्षण मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर के रेल डीआरएम अनिल कुमार गुप्ता ने किया. निरीक्षण के दौरान सोनपुर डिवीजन के सभी विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे. डीआरएम के बछवाड़ा पहुंचते  ही स्थानीय पदाधिकारी में अफरा तफरी का महौल हो गया. सभी पदाधिकारी अपने-अपने डयूटी पर तैनात हो गये. गाड़ी बछवाड़ा गुमती संख्या 22 बी के समीप 11 बजकर 20 मिनट पर रुकी. ट्रेन रुकते ही सैलून गाड़ी से डीआरएम व विभिन्न विभाग के पदाधिकारी के साथ नव निर्मित रेलवे लाईन,जीआरपी थाना,स्टेशन भवन के अन्तर्गत निर्मित प्रतिक्षालय का क्लास  वन एवं टू व वीआईपी रुम समेत नव निर्मित भवन का अवलोकन करते हुए गुमटी संख्या 21 तक करीब एक किलोमीटर पैदल चलते हुए एक-एक पहलू पर अपने अधिकारियों से बात की. वही डीआरएम ने बताया कि बछवाड़ा जंक्शन से आठ रेल ट्रेक गुजरेगी एवं पांच प्लेटफ़ॉर्म बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. वही निरीक्षण के दौरान गुमती संख्या 22 बी समेत अन्य गुमती पर रास्ता अन्दर ग्राउण्ड या उपर से बनाया जायगा ये अभी जांच का विषय बना हुआ है. ईलाके के लोगो और रेल के सुविधा के अनुसार निर्माण किया जायगा. उन्होंने बताया कि नए रेल लाईन और बछवाड़ा जंक्शन के सौन्दर्यीकरण का कार्य फरवरी 2021 तक पूरा हो जायगा. मौके पर एडीआरएम 2अरूण कुमार यादव,सिनीयर डीइएन संजय कुमार सिहं,पीसीएसटीई राजेश कुमार,सीएफटीएम संजय कुमार, आरपीएफ कमांडेट एचश्री निवास राव,ट्राफिक इस्पेक्टर एस.के. चौधरी,आरपीएफ इंस्पेक्टर उमाकांत, ओसी प्रभारी बब्बन यादव समेत रेल पुलिस मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.