यह है स्वच्छ भारत अभियान, योजना में लगा रहा चार चांद।
वॉइस ऑफ इंडिया का संवादाता रामाधार साहनी के साथ, ठाकुर वरुण कुमार की रिपोर्ट।
समस्तीपुर::- जिले के ताजपुर प्रखंड कार्यालय में आम आवाम के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं होने के कारण दुर - दराज से आए आम आवाम को शौच के लिए परेशानी होती है। जबकि सरकारी कर्मचारी के लिए शौचालय की व्यवस्था होने के बावजूद स्वच्छता का मजाक उड़ाते देखा जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी काम के लिए प्रखंड कार्यालय आते हैं तो खुले में पेशाब करते हैं साथ ही कार्यालय के कर्मचारी भी खुले में पेशाब करते हुए वातावरण को दूषित करते हैं। इससे सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान का खुल्लम खुल्ला मजाक अघिकारियों के समाने होता है।


