Type Here to Get Search Results !

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन एटीएम फ्रॉड को रंगे हाथ किया गिरफ़्तार* संवाददाता/ झुंझुनू बाबा की रिपोर्ट

 * पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन एटीएम फ्रॉड को रंगे हाथ किया गिरफ़्तार* 



संवाददाता/ झुंझुनू बाबा



समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार सोमवार को ताजपुर ठाणे की पुलिस ने ताजपुर कोल्ड स्टोर चौक पर स्थित स्टेट बैंक परिसर से एटीएम फ्रॉड करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शम्भूनाथ सिंह ने बताया कि थाना में पदस्थापित टाइगर मोबाइल अशोक कुमार सिंह, पवन कुमार एवं सूरज कुमार गस्ती कर रहे थे। उसी दरमियान तीनो को स्टेट बैंक ताजपुर परिसर में लगे एटीएम के पास मंडराते हुए देखा गया। शक होने पर तीनो को पकड़ कर तलाशी ली गयी, तो उसके पास से तीन मोबाइल,12 एटीएम कार्ड, दो मोटरसाइकिल जिसमे एक ग्लेमर, एक पल्सर बिना नम्बर का बरामद किया गया। पकड़े गए तीनो शातिर अलग-अलग जिलों के हैं और एटीएम फ्रॉड क्राइम के अपराधी है। इनका बहुत बड़ा नेटवर्क है। ये लोग बैंक या एटीएम के पास मंडराते रहते हैं और ग्राहकों को मदद करने के बहाने मौका देखकर उनका गुप्त पास वर्ड देख लेते हैं साथ हीं कार्ड भी बदल लेते हैं और बाद में उस कार्ड से पैसे निकाल लेते हैं। वहीं मौका मिलने पर झपट्टा मारी भी करते हैं। गिरफ़्तार अपराधियों की पहचान वैशाली जिले के जारंगपुर निवासी आकाश कुमार, भागलपुर जिला के बिहूपुर थाना नारायणपुर निवासी शिवम कुमार एवं सरदारगंज दलसिंहसराय निवासी जोगिंद्र शर्मा के रूप में है। तीनो को जेल भेज दिया गया है। वहीं इनके निशानदेही पर इनके गिरोह में संलिप्त अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.