Type Here to Get Search Results !

हरलाखी व खिरहर पुलिस ने आजीवन शराब सेवन नहीं करने का ली शपथ आजीवन शराब का सेवन नहीं करने का शपथ लेते खिरहर थाना पुलिस

 हरलाखी व खिरहर पुलिस ने आजीवन शराब सेवन नहीं करने का ली शपथ 



आजीवन शराब का सेवन नहीं करने का शपथ लेते खिरहर थाना पुलिस




संवाददाता, हरलाखी मधुबनी


 हरलाखी व खिरहर थाना की पुलिस कर्मियों ने आजीवन शराब का सेवन नहीं करने का शपथ ली.दोनों थाना के पुलिस कर्मियों ने  हाथ उठाकर आजीवन शराब से दूर रहने एवं बिहार शराबबंदी कानुन को पुरी तरह प्रभावित बनाने के लिए विधि सम्मत कार्रवाई पुरी निष्ठापूर्वक करने का शपथ ली. मौके पर हरलाखी थानाध्यक्ष प्रेम लाल पासवान,एसआइ विनय शर्मा, तालिब खां, धनंजय सिंह, प्रशिक्षु एसआइ अमर ज्योति, एएसआइ धर्मेन्द्र कुमार, शिवजी प्रसाद सिंह, नीरज चौबे, समेत महिला पुलिस बल व थाने के दर्जनों चौकिदारो ने यह शपथ ली. वहीं खिरहर थाना पर थानाध्यक्ष अंजेश कुमार, एसआइ फिरोज अहमद खां, एएसआइ धर्मवीर सिंह यादव, कुलदीप यादव समेत अन्य पुलिस कर्मियों के साथ चौकिदार राम सौगारथ दास समेत सभी चौकिदारो ने शपथ ली.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.