Type Here to Get Search Results !

प्रिया बनीं पप्पू बिग्रेड छात्र परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता प्रिया राज को प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता का प्रमाण पत्र देते जाप सुप्रीमों पप्पू यादव

 प्रिया बनीं पप्पू बिग्रेड छात्र परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता 

प्रिया राज को प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता का प्रमाण पत्र देते जाप सुप्रीमों पप्पू यादव 



संवाददाता, हरलाखी मधुबनी


प्रखंड के मनोहरपुर गांव निवासी जाप नेत्री प्रिया राज को जन अधिकार पार्टी छात्र परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष सह प्रवक्ता बनाया गया है.प्रिया राज विगत कई वर्षों से पार्टी के लिए समर्पित होने के साथ-साथ समाज के लोगों के लिए भी उत्कृष्ट कार्य करती आ रही है. जिससे क्षेत्रों में हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है. उधर  प्रदेश उपाअध्यक्ष बनाए जाने पर जाप जिलाध्यक्ष ब्रज किशोर यादव, प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार झा, महिला सेल के जिलाध्यक्ष पुजा कुमारी, अनिता देवी, राम सेवक यादव, कर्मवीर कुमार, शंभु साह,पुलकित गोईत,अनिल मिश्रा,मो अजीम शेख,मो तइयव,रमण झा,विंदेश्वर ठाकुर, रनधीर यादव, संजय यादव, प्रेम महतो समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रिया के नेतृत्व में पुरे बिहार में पार्टी के संगठन में और भी अधिक मज़बूती मिलेगी. वहीं प्रिया ने पार्टी की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कहा कि राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मुझ जैसे एक कार्यकर्ता को इतनी विश्वसनीयता के साथ जो जिम्मेदारी दी है इसके लिए दिल से आभार व्यक्त करती हूँ साथ ही पुरे ईमानदारी के साथ हमेशा पार्टी के विचारधाराओं पर चलने का काम करती रहूंगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.