Type Here to Get Search Results !

शराब पीकर हंगामा करतें शराबी को किया पुलिस ने गिरफ्तार

 शराब पीकर हंगामा करतें शराबी को किया पुलिस ने गिरफ्तार



वॉइस ऑफ इंडिया के संवाददाता रामाधार साहनी के साथ विजय भारती की खास रिपोर्ट


भगवानपुर  ( बेगूसराय ) थाना क्षेत्र के चकदुल्लम गांव स्थित सृष्टि इण्टरप्राइजेज के पास अवस्थित अतरूआ बनबारीपुर पथ पर शनिवार को दोपहर में शराब पीकर हंगामा कर रहें बनबारीपुर गांव के निवासी  सुरेन्द्र महतों के लगभग  25  वर्षीय  पुत्र रूपेश कुमार को भगवानपुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने गिरफ्तार कर लिए हैं । थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि उक्त शराबी अत्यधिक मात्रा मे शराब पीकर हंगामा कर रहा था । ग्रामीणों के सुचना के आधार पर हंगामा करतें उसे गिरफ्तार किए हैं । तत्काल वह हिरासत में है आवश्यक कार्रवाई के उपरांत उसे जेल भेजा जायेगा । हिरासत में उक्त  शराबी  नशे में गहरे निद्रा का आनंद ले रहा था ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.