Type Here to Get Search Results !

हथियार, लूटी गई रकम के साथ पांच बैंक लुटेरा गिरफ्तार

 हथियार, लूटी गई रकम के साथ पांच बैंक लुटेरा गिरफ्तार



वॉइस ऑफ इंडिया के संवाददाता रामाधार  साहनी के साथ शशि कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय - वीरपुर थाना के लक्ष्मीपुर स्थित आईडीबीआई बैंक में हुई लूट मामले में पुलिस को इनकी तलाश थी ।पुलिस ने घटना में शामिल पांच अपराधी के पास से हथियार व लूटी गई राशि भी बरामद किया है । शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में एसपी अवकाश कुमार ने लूटकांड का खुलासा किया।उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर को वीरपुर थाना अंतर्गत लक्ष्मीपुर स्थित आई०डी०बी०आई० बैंक में हथियार के बल पर अपराधियों ने 6 लाख 66 हजार रुपए की रकम  लूट कर एक बड़ी घटना को अंजाम दिया था। जब बैंक कर्मी ने इसका विरोध किया तो बैंक कर्मी के साथ मारपीट भी किया और दहशत फैलाने के लिए अपराधियों के द्वारा फायरिंग भी की गई थी।उसके बाद से पुलिस के द्वारा लगातार अपराधी को धर-पकड़ के लिए सदर डीएसपी राजन सिन्हा के नेतृत्व में छापेमारी की जा रहीं थी।मोबाइल सर्विलांस एवं सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की गई। जहां 5 अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।इस अपराधी के पास से दो देसी कट्टा एक गोली दो खोखा घटना में तीन प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित लूटी गई रकम को भी बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान समस्तीपुर जिलें के रहने वालें चंदन पासवान एवं युवराज सोनी, माईकल सोनी, विवेक कुमार, वहीं  तेघड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले पंकज कुमार बताया गया। एसपी अवकाश कुमार ने यह भी कहा कि सभी अपराधी इस घटना में अपना संलिप्त स्वीकार किया है।उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।उस अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.