Type Here to Get Search Results !

सीटू राष्ट्रिय उपाध्यक्ष व पंजाब राज्य के महासचिव नहीं रहे कोरोना से थे संक्रमित, फोर्टीस हस्पताल में चल रहा था इलाज स्वस्थ होने की दिशा में थे परन्तु जिंदगी से जंग हार गए।

 सीटू राष्ट्रिय उपाध्यक्ष  व पंजाब राज्य के महासचिव नहीं रहे कोरोना से थे संक्रमित, फोर्टीस हस्पताल में चल रहा था इलाज स्वस्थ होने की दिशा में थे परन्तु जिंदगी से जंग हार गए।



वॉइस ऑफ इंडिया के संवाददाता रामाधार साहनी के साथ, ठाकुर वरुण कुमार की खास रिपोर्ट।



नई दिल्ली::- पार्टी के आदर्श एवं मार्गदर्शक सीटू राष्ट्रिय उपाध्यक्ष  व पंजाब राज्य के महासचिव कामरेड रघुनाथ सिंह नहीं रहे। वे कोरोना से संक्रमित थे, फोर्टीस हस्पताल में उनका इलाज चल रहा था व स्वस्थ होने की दिशा में थे। परन्तु आज जिंदगी से जंग हार गए। अपने  छात्र जीवन से वे संघर्षों में उतरे व स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेता भी रहे। विद्यार्थी जीवन के बाद मजदूर संगठन सीटू  में शामिल होकर अपने अंतिम समय तक मजदूर वर्ग के हितों के लिए पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहे। यह  संगठन व आंदोलन की अपूर्णीय क्षति है। पीपुल्स जया, बेनेवाल बीट (गढ़शंकर) जम्पल पाल, माकपा राज्य सचिवालय सदस्य पंजाब, राज्य महासचिव सीटू कामरेड रघुनाथ सिंह को जिला लुधियाना कमेटी  ने परिवार के साथ गहरा दुख व्यक्त किया है। इससे पार्टी को कई गुना नुकसान हुआ है। कामरेड रघुनाथ सिंह को क्रांतिकारी श्रद्धांजलि व लाल सलाम करता है। मौके पर सुखविंदर सिंह, लोटे राम, लाल रामबृछ यादव, सोनू कुमार गुप्ता, विनोद तिवारी, जगदीश चौधरी, सोनू पासवान, अमरजीत सिंह, जोगीन्दर राम, हनुमान प्रसाद दुबे, अमरनाथ कुमार आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.