*प्रकाश दास की पुण्यतिथि पर ग्राम वासियों ने मृत्यु भोज जैसे सामाजिक कुप्रथा का किया बहिष्कार*
वॉइस ऑफ इंडिया के संवाददाता रामाधार साहनी के साथ ठाकुर वरुण कुमार की रिपोर्ट।
समस्तीपुर::- समाजसेवी प्रकाश दास की 21 वीं पुण्यतिथि धूम-धाम से मनाई गई। इस दौरान उनके पैतृक गांव रघुनाथपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित प्रबुद्ध लोगों ने उनके तेलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाश दास एक सच्चे समाज सुधारक एवं समाज के प्रति हमेशा तत्पर रहते थे।
वहीं मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक रामाशीष राय ने कहा आज के वैज्ञानिक युग में भी लोग मृत्यु भोज जैसे सामाजिक कुप्रथा को बहिष्कार नहीं कर रहे हैं इसे बहिष्कार किए बिना समाज की उन्नति नहीं हो सकती।
हरिचंद्र राजा जी ने कहा सभी समस्याओं का समाधान शिक्षा है।
वहीं मौके पर उपस्थित सुखलाल यादव, भरत राय, राम सकल राम, रणधीर राम, दीपक गुप्ता आदि वक्ताओं ने ने अपना अपना विचार रखा।



