Type Here to Get Search Results !

मृतक किसान उमेश सिंह के परिजनों से जाप नेता ने किया मुलाकात।

 मृतक किसान उमेश सिंह के परिजनों से जाप नेता ने किया मुलाकात।।

घोड़ासहन पूर्वी चम्पारण: संवाददाता

ढाका विधानसभा के घोड़ासहन प्रखंड के बरवाखुर्द निवासी उमेश सिंह की हत्या बीते दिनों अपराधियों द्वारा कर दी गयी थी ,जिसको लेकर जन अधिकार पार्टी (लोक) के ढाका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अभिजीत सिंह परिजनों से मुलाकात कर उनके परिजनों को आर्थिक मदद की तथा उनको न्याय दिलाने का भरोसा दिया ,मृतक के परिजनों से मुलाकात के बाद जाप नेता अभिजीत सिंह ने कहा कि ढाका विधानसभा का चुनाव बीतते ही राजपूत समाज के लोगो को टारगेट किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पूर्व में भी अमीर सिंह की हत्या हुई थी और अब उमेश सिंह की ,श्री सिंह ने कहा कि प्रशासन अविलम्ब इस घटना में संलिप्त लोगो को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाये अन्यथा चरणबध्द आंदोलन किया जायेगा ।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.