Type Here to Get Search Results !

फजीहत झेलने के बाद भाजपा विधायक बिनोद नारायण झा के प्रस्ताव पर बेनीपट्टी को सरकार ने दिया नगर पंचायत का दर्जा

 फजीहत झेलने के बाद भाजपा विधायक बिनोद नारायण झा के प्रस्ताव पर बेनीपट्टी को सरकार ने दिया नगर पंचायत का दर्जा

 बेनीपट्टी मधुबनी

हाल ही में विधायक ने उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को बेनीपट्टी को नगर पंचायत का का दर्जा देने के लिए पत्र लिखकर किया था विशेष आग्रह !मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार सरकार के केबिनेट की एक विशेष बैठक में बेनीपट्टी को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया।बताते चलें कि नीतीश मंत्रिमंडल की शनिवार को हुई बैठक में बिहार सरकार ने कुल 103 नगर पंचायत बनाने की घोषणा की थी जिसमें बेनीपट्टी का नाम नहीं था,जबकि बेनीपट्टी नगर पंचायत बनने की सभी सरकारी अर्हता को पूरा करता है,और विधायक विनोद नारायण झा द्वारा बेनीपट्टी की जनता को दशकों से समय-समय पर बेनीपट्टी को शीघ्र ही नगर पंचायत बना देने की बात कही गयी थी,लेकिन जब उनके मंत्रित्व काल में भी बेनीपट्टी को नगर पंचायत का दर्जा नहीं मिला और न ही शनिवार को सरकार द्वारा प्रकाशित नवनिर्मित नगर पंचायतों की सूची में ही कहीं बेनीपट्टी का नाम दिखाई देने पर बेनीपट्टी की जनता विनोद नारायण झा के खिलाफ आक्रोशित होकर प्रिंट व सोशल मीडिया पर अपनी भराश निकालने लगी।परिणाम स्वरूप विनोद जी उपमुख्यमंत्री को बेनीपट्टी को नगर पंचायत का दर्जा देने का विशेष पत्र लिखने को मजबूर हुए,और प्रसन्नता की बात है कि उनके इस विशेष आग्रह को बिहार सरकार ने मानते हुए बेनीपट्टी को नगर पंचायत का दर्जा देने सम्बन्धी अधिसूचना आज जारी कर दी,और आज से बेनीपट्टी भी नगर पंचायत कहलायेगा।बेनीपट्टी को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से बेनीपट्टी प्रक्षेत्र में खुशी की लहर है,और यहां की जनता जैसे ही विनोद नारायण झा के विरोध में एक होने लगी थी वैसे ही अब उन्हें साधुवाद दे रही है।वाकई उनका यह कार्य उनके दो कार्यकालों में बेनीपट्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण,उल्लेखनीय,प्रशंशनीय व ऐतिहासिक है,काश विनोद बाबू कुछ पहले सचेत रहते तो उन्हें बेनीपट्टी की जनता का आक्रोश नहीं झेलना पड़ता,खैर देर आये दुरुस्त आये,आज आपने अपने विधानसभा क्षेत्र बेनीपट्टी की जनता के समक्ष यह तो प्रमाणित कर ही दिया कि आप भाजपा के एक कद्दावर नेता थे,हैं व रहेंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.