जवाहर नवोदय विद्यालय मधुबनी में अमाना डे कार्य्रकम आयोजित
संवाददाता मधुबनी
जवाहर नवोदय विद्यालय मधुबनी स्थित सभागार में आमना डे कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रचार्य ए के द्विवेदी के मौजूदगी में आयोजित किया गया। निर्धारित 2 घँटे के आयोजित आमना डे कार्यक्रम ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों तरीके से किया गया। आमना डे के इस मौके पर तकरीबन 10 एल्युमनी की एक टीम के शिरकत करने का प्रावधान है। साथ ही आमना टाइम्स मैगजीन के नए चतुर्थ अंक का आधिकारिक विमोचन भी किया गया। उसके बनफ मैगजीन की सॉफ्ट कॉपी विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध रहेगी। मालूम हो कि आमना टाइम्स मैगजीन मधुबनी जिले के तमाम प्राथमिक विद्यालय एवं पंचायतो तक भेजी जाती है। इस वर्ष तीसरा बैच (1988-1955) का सिल्वर जुबली समारोह होनी थी। परंतु कोरोना के मद्देनजर समारोह कुछ महीनों म लिए स्थगित कर दिया गया है। समयानुकूल होते ही उक्त समारोह का आयोजन किया जाएगा।

