शराबी पति के खिलाफ़ पत्नी ने थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर के भेजा जेल
बिस्फी मधुबनी
बिस्फी थाना क्षेत्र के एक महिला ने अपने शराबी पति के विरुद्ध शराब पीकर प्रतारण करने का प्राथमिक दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में रीता देवी ने अपने पति दुखी मुखिया के विरूद्ध मार-पीट गाली गलौज और बच्चों के साथ मार-पीट की बात कही है।थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर शराबी दुखी मुखिया को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।


