Type Here to Get Search Results !

*4 लीटर महुआ शराब के साथ 2 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार* वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता रामाधार साहनी के साथ गोविंद कुमार की रिपोर्ट

 *4 लीटर महुआ शराब के साथ 2 शराब विक्रेता को किया गया गिरफ्तार*


वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता रामाधार साहनी के साथ गोविंद कुमार की रिपोर्ट



  नावकोठी(बेगुसराय)   ::- बिहार सरकार के द्वारा बिहार में पूर्ण शराब बंदी किया गया ।लेकिन यह शराब बंदी सफल होता हुआ नजर नही आ रहा है । हम बताते चले कि पूर्ण शराब बंदी सिर्फ कागज के पन्नो तक कि सिमट कर रह गयी है ।  वही शराब माफिया के द्वारा शराब ब बेचा रहा है । लगभग हरेक दिन नशेरी  और शराब माफिया को गिरफ्तार किया जा रहा है और जेल भेज जा रहा है । घटना नावकोठी प्रखंड क्षेत्र की जहा पर रजाकपुर चिमनी से लगभग आधे किलोमीटर दूरी पर चमरडीहा बहियार से लगभग 4 लीटर शराब बेचते हुए , 2 लोगो को गिरफ्तार किया गया । सब इंस्पेक्टर भोलराम ने बताया कि गश्ती करने दौरान गुप्त सूचना के आधार पर हमें पता चला कि कुछ लोग चोरी छिपे सरसों के खेत में शराब का बेच रहे हैं।  सूचना मिलते ही जब हम पुलिस बल के जवान के साथ वहां पहुंचा तो यह दोनों लोग भाग रहे थे उसी क्रम में पुलिस बल के जवान के द्वारा दोनों को दबोचा गया और जब पूछताछ की गई तो महुआ शराब बेचने की बात सामने आयी। वही उन्होंने बताया कि शराब विक्रेता के पास से 2 हरा कलर का डब्बा देखा गया जब डब्बा खोला गया तो उससे शराब बरामद हुआ हम बताते चलें कि शराब वविक्रेता महुआ शराब बेचता था।  शराब विक्रेता से जब जब पुछताछ  की गयी तो उसने अपना नाम बैजू साहनी व वासुदेव पासवान बताया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.