बिस्फी स्वास्थ्य केन्द्र में 152 लोगों को किया कोरोना जांच नहीं मिले पॉजिटिव
बिस्फी मधुबनी/ संवाददाता
बिस्फी प्रखंड क्षेत्र में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या में एक बार फिर से कमी देखने को मिल रही है, लोगों में राहत भरी उम्मीद।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्फी में 152 लोगों की कोरोना जांच किया गया।जिसमें एक भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं पाया गया। हालांकि अभी तक कुल 27934 लोगो का जांच किया जा चुका है। जिसमें 234 लोग पॉजिटिव पाए गए थे। जिसमें 228 लोग नेगेटिव होकर सामान्य हो चुके हैं।स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ रजाऊर रहमान ने बताया कि पूर्व में पाए गए पॉज़िटिव को दैनिक रूप से दो बार फॉलोअप भी किया जा रहा है। मौके पर डॉ शीतल मिश्रा, सुनील कुमार चौधरी, प्रीति कुमारी,आंशू कुमारी, सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

