पूर्व प्रधानमंत्री एवं चर्चित किसान नेता स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की आज 118 वीं जयंती मनाई गई
संवाददाता, रामाधार सहनी
बेगूसराय: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चर्चित किसान नेता स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की आज 118 वीं जयंती के अवसर पर पावर हाउस रोड स्थित ब्रह्मदेव राय भवन के परिसर में उन्हें याद किया गया एवं उनके चित्र पर पूष्पांजली अर्पित की गई और चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में किए गए किसान आंदोलन को याद करते हुए आज के समय में उनकी प्रसांगिकता रेखांकित की गई तथा 29 दिसंबर को चल रहे राष्ट्र व्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की बिहार राज्य ईकाई द्वारा आहूत राजभवन मार्च को सफल बनाने का आह्वान किया गया | इस अवसर पर हुई संक्षिप्त सभा की अध्यक्षता बिहार राज्य किसान सभा के जिला सचिव कामरेड दिनेश प्रसाद सिंह ने की मौके पर बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष कामरेड सुरेश यादव किसान नेता रत्नेश्वर ठाकुर रामाशीष राय दयानिधि चौधरी राज नारायण सिंह टुनटुन दास राजाराम शाह रंजीत यादव छात्र नेता मजहर अंसारी खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला संयुक्त सचिव सूर्यनारायण रजक भूषण रमन आदि ने चौधरी चरण सिंह जी को याद करते हुए अपनी-अपनी बात रखी ।


