Type Here to Get Search Results !

जिला पदाधिकारी डॉ0 नीलेश रामचन्द्र देवरे ने मधुबनी एवं झँझतपुर वरीय कोषागार पदाधिकारी को दिए शख्त आदेश कर्मियों को फरवरी माह का वेतन देने के लिए शीघ्र दे सम्पति का व्योरा -डीएम

 जिला पदाधिकारी डॉ0 नीलेश रामचन्द्र देवरे ने मधुबनी एवं झँझतपुर वरीय कोषागार पदाधिकारी को दिए शख्त आदेश



कर्मियों को फरवरी माह का वेतन देने के लिए शीघ्र दे सम्पति का व्योरा -डीएम

 मधुबनी

चल-अचल संपत्तियों एवं दायित्वों का ब्यौरा समर्पित करने के बाद ही पदाधिकारियों एवं कर्मियों (समूह-घ के कर्मियों को छोड़कर) और लोक उपक्रमों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को फरवरी माह का वेतन भुगतान किया जाएगा। जो पदाधिकारी एवं कर्मी निर्धारित समय सीमा तक चल-अचल संपत्तियों एवं दायित्वों का ब्यौरा समर्पित नहीं करेंगे, उन्हें फरवरी माह का वेतन नहीं मिलेगा। इस संबंध में जिला पदाधिकारी डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे ने कड़ा आदेश जारी कर दिया है। इस संबंध में डीएम ने मधुबनी एवं झंझारपुर के वरीय कोषागार पदाधिकारी को भी कड़ा आदेश दिया है। डीएम ने उक्त दोनों वरीय कोषागार पदाधिकारियों को आदेश दिया है कि निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों के द्वारा फरवरी 2021 के वेतन विपत्र के साथ आइटी प्रबंधक, मधुबनी द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र संलग्न किए जाने के उपरांत ही वेतन निकासी की स्वीकृति दी जाए। डीएम ने उक्त दोनों वरीय कोषागार पदाधिकारियों को यह भी आदेश दिया है कि इस आशय की सूचना वे अपने स्तर से जिले के सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को देना सुनिश्चित करें।जिला पदाधिकारी ने उक्त दोनों वरीय कोषागार पदाधिकारियों को आदेश दिया है कि जिले के सभी लोक उपक्रमों के प्रधानों समेत सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को निर्देशित करें कि उनके द्वारा फरवरी 2021 का वेतन निकासी करते समय यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि संबंधित कर्मी द्वारा चल-अचल संपत्तियों एवं दायित्वों का ब्यौरा निर्धारित फार्मेट में समर्पित कर दिया गया है। इसके बाद ही फरवरी का वेतन निकासी की जाए।पदाधिकारियों, कर्मियों एवं लोक उपक्रमों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा चल-अचल संपत्तियों एवं दायित्वों का ब्यौरा निर्धारित फार्मेट में समर्पित करने के लिए जिला पदाधिकारी ने समाहरणलय स्थित भू-तल पर चल-अचल संपत्ति कोषांग का गठन कर दिया है। इस कोषांग का कार्यस्थल आरटीपीएस कोषांग, मधुबनी निर्धारित किया गया है। इसी कोषांग में जिले के सभी लोक उपक्रमों सहित सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों के द्वारा अपने-अपने कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों का निर्धारित फार्मेट में चल-अचल संपत्तियों एवं दायित्वों का ब्यौरा जमा करना है। उक्त ब्यौरा जमा करने के उपरांत ही आइटी प्रबंधक, मधुबनी के द्वारा चल-अचल संपत्ति एवं दायित्वों की ब्यौरा जमा करने संबंधी प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा और फरवरी 2021 के वेतन विपत्र के साथ यह प्रमाण पत्र संलग्न रहने के बाद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.