Type Here to Get Search Results !

भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस मनाया गया BREAKING NEWS

 भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस मनाया गया


नावकोठी (बेगूसराय)


प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बुधवार को नावकोठी में स्व राम सागर सिंह के आवास पर पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।इस अवसर पर प्रखण्ड अध्यक्ष ललन गुप्ता और पंचायत अध्यक्ष तरूण सिंह सहित मौजूद कार्यकर्ताओं ने हर्ष पूर्वक झंडोत्तोलन किया। जनसंघ से लेकर भाजपा तक के प्रयाण पर संक्षिप्त टीपन्नी की गई। जनसंघ के संस्थापक डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी,    दीनदयाल उपाध्याय एवं भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष सह पूर्व प्रधान मंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की पार्टी बन गई है। इसके लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित साह,अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई दिया।समारोह में मंडल अध्यक्ष ललन गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि अमरजीत गुप्ता,तरुण कुमार, युवा नेता अभिषेक कुमार, पुरुषोत्तम पासवान,मनीष पाठक,कर्मशील गौतम सहित दर्जनाधिक कार्यकर्ता मौजूद  थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.