Type Here to Get Search Results !

गिरफ्तार अभियुक्त भीम पासवान बरेली निवासी छत्रपाल की हत्या का है आरोपी BREAKING NEWS विभिन्न मामलों के अलग अलग गांव से दो अभियुक्त गिरफ्तार

 विभिन्न मामलों के अलग अलग गांव से दो अभियुक्त गिरफ्तार



गिरफ्तार अभियुक्त भीम पासवान बरेली निवासी छत्रपाल की हत्या का है आरोपी


भगवानपुर से विजय भारती की रिपोर्ट

भगवानपुर (बेगूसराय) भगवानपुर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग अलग कांडों के अलग अलग गांव से दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार ए एस आई नवीन कुमार अन्य पुलिस बल के सहयोग से भगवानपुर थाना कांड संख्या 37 /22 के अभियुक्त थाना क्षेत्र के चेरिया गांव निवासी भीम पासवान पिता स्वर्गीय ब्रह्मदेव पासवान को उक्त गांव स्थित बहियार से खदेड़ कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भीम पासवान पर बरेली निवासी  छत्रपाल की हत्या का आरोप है। विदित हो कि विगत 17 फरवरी को थाना क्षेत्र के चेरिया गांव स्थित महमुद्दा ढाला के पास स्थित बैंती नदी के किनारे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया था जिसकी पहचान पुलिस जांच में उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी छत्रपाल पिता मूलचंद के रूप में हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार भीम पासवान का भाई मनोज पासवान बरेली में ही रहता था तथा वहीं से छत्रपाल को शादी का प्रलोभन देकर अपने गांव चेरिया लाया था जहां छत्रपाल की हत्या कर शव को बुढ़ी गंडक नदी के किनारे फेंक दिया गया था।

वहीं दूसरा अभियुक्त समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कर्रख गांव निवासी श्याम साह का पुत्र राजा साह है जो शराब पीकर बनवारीपुर स्थित बनखंडी स्थान में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित मेला में हंगामा कर रहा था ,जिसे ए एस आई सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में अन्य पुलिस बल ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.