प्रशासन की मुस्तैदी के बीच होली व शबेबरात शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न
होली के दौरान कालाकारों द्वारा विभिन्न झांकी प्रस्तुत कर लोगों का किया गया मनोरंजन
भगवानपुर से विजय भारती की रिपोर्ट
भगवानपुर (बेगूसराय) हिन्दू भाई का रंगोत्सव होली व मुस्लिम भाईयों का शबेबरात प्रशासन की मुस्तैदी के बीच शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। होलिका दहन गुरुवार को देर रात किया गया। विधि विधान के विपरित कुछ लोग शुक्रवार को रंगोत्सव होली मनाई वहीं विधिपूर्वक त्योहार मनाने वाले ज्यादातर लोग शनिवार को रंगोत्सव होली मनाई इस तरह होली दोनों ही दिन मनाये गये।शबेबरात शुक्रवार को एक रुपता के साथ मुस्लिम भाईयों ने मनाया। रंगोत्सव के अवसर पर विगत वर्षों की इस वर्ष भी प्रखंड क्षेत्र के बनवारीपुर गांव स्थित आजाद हिन्द युवा विकास परिषद के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत विभिन्न झांकियां निकाली गई। पहली झांकी में राधा कृष्ण की युगल जोड़ी में जहां कलाकार वृंदावन में कन्हैया की रासलीला को स्मरण करा रहा था वहीं दूसरी झांकी में शराब पीने वालों को शराब से तौबा करने का संदेश दिया गया। उक्त अवसर पर संस्था के अध्यक्ष संतोष, सचिव एहसान, नन्दलाल, असर्फी, जयप्रकाश, रामकिशोर, सुधीर, दिव्यांशु,दीना, आर्यन, महावीर, अमित,लालू, विजेंद्र छोटू उक्त झांकी प्रस्तुत किया इस दौरान भगवानपुर थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह तथा के नेतृत्व में भगवानपुर थाना की पुलिस तथा तेयाय ओपी प्रभारी राजेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में अन्य पुलिस बल ओपी क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए क्षेत्र में गश्त करते नजर आए।