Type Here to Get Search Results !

BREAKING NEWS पूर्व मुखिया हेमा मौर्य की पुण्यतिथि मनायी गयी।

 पूर्व मुखिया हेमा मौर्य की पुण्यतिथि मनायी गयी।



नावकोठी (बेगूसराय)


प्रखण्ड झेत्र अन्तर्गत समसा पंचायत में पूर्व मुखिया हेमा मोर्य की पुण्य तिथि मनाई गयी। बताते चलें कि 31जनवरी 2022 को तत्कालीन समसा के मुखिया हेमा मौर्य की अपराधियों ने हत्या कर दी थी। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन  मुखिया जी के आवास पर किया गया।इस श्रद्धांजलि सभा की  अध्यक्षता मुखिया अभिषेक कुमार पिन्टू ने किया।तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुखिया हेमा मौर्य के सपनों को पूरा  किया जाएगा। सभा को संबोधित करते हुए शोषित समाज दल के जिला अध्यक्ष धर्मेद्र कुशवाहा ने कहा कि समसा पंचायत के लिए बहुत ही दुखों का दिन है। उनके सपनों को पूर्ण करने के लिए जनता ने अभिषेक कुमार पिन्टू  को समसा का मुखिया निर्वाचित किया है। उनके पद चिन्हों पर चलकर समसा का विकास हो यही कामना है। इस दौरान श्रृद्धांजलि सभा में उपमुखिया नूतन देवी, पंचायत समिति के सदस्य गौतम गोस्वामी,  रंजीत कुमार, शिक्षाविद रामानंद पाठक,मनीष पाठक, अजित कुमार,वार्ड सदस्य घूरन दास, राजो सहनी, भोला साह, जवाहर तांती, रूना देवी, सुमन देवी, रिन्कू देवी, मीरा देवी, दिनकर कुमार, फुलेना सहनी, नीतीश कुमार, अर्जुन साह,सभी जनप्रतिनिधि और ग्रामीण  उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.